Aarogya Setu App Use Kaise Kare In Hindi – Aarogya Setu App Kya Hai ?

0
442
Aarogya Setu App Use Kaise Kare In Hindi
Aarogya Setu App Use Kaise Kare In Hindi

दोस्तों, जैसा कि हम सबको पता है पूरी दुनिया आज कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। ऐसे में भारत ही केवल एक ऐसा देश है, जो इस समय खुद को सबसे आगे रखकर कोरोनावायरस के साथ हो रहे इस जंग को जीतने का पूरा प्रयास कर रहा और अपने देशवासियों को इससे बचा रहा है। तथा साथ ही कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अलग-अलग तरह के तकनीक का प्रयोग कर रहा है। ( Aarogya Setu App Use Kaise Kare )

कोरोनावायरस से हमारे देश को बचाने के लिए सरकार ने एक ऐसा App बनाया है। जिसका उपयोग कर हम यह जान सकेंगे कि हमारे 6 फीट के दूरी पर कौन कोरोनावायरस से संक्रमित है? और कौन नहीं है? जैसे ही कोई कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति आपके 6 फीट के दूरी पर आएगा, यह App तुरंत आपको alert दे देगा।

जिससे आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे। इस App का प्रयोग कर हम सब कोरोना से बच सकते हैं, इस App का नाम Aarogya Setu हैं।

यहां पड़े:- Helo App Se Paise Kaise Kamaye ?

इस App के बारे में और जानकारी पाने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि Aarogya Setu App क्या है? व यह कैसे काम करता है? तथा इसके क्या फायदे हैं? 

Aarogya Setu App Kya Hai ?

Aarogya setu एक ऐसा App हैं , जो कोरोनावायरस से लड़ने में हमारा बहुत सहयोग करता हैं और हमे इस कोरोना वायरस से बचाता हैं। इस App के जरिए आप यह पता लगा सकते हैं, कि आपके आस पास में कौन इस वायरस से संक्रमित हैं और ऐसे समय में आपको क्या करना है। 

जब आप किसी दूसरे व्यक्ति से मिलते हैं और अगर वो व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित हैं, तो यह App आपको तुरंत alert कर देगा इस app में आपको guidelines भी मिलेंगी, जिसे follow कर आप कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग में अपना योगदान दे सकेंगे।

Aarogya Setu App Use Kaise Kare In Hindi ?

1. कोरोनावायरस से बचने के लिए अगर आप इस App का प्रयोग करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप play store से इस App को डाउनलोड कर लीजिए।

2. जब आप इस App को open करेंगे तो आपके सामने भाषा Choose करने का Option आएगा आप वहाँ  से अपना भाषा Select कर लीजिए। भाषा Select करने के बाद आपके सामने कुछ Highlights दिखाई देंगे।

3 जहां आपको यह बताया जा हैं कि यह COVID -19 से बचने के लिए यह App आपके Contact का Use करके यह पता लगाएगी कि आप जाने अनजाने किसी कोरोना Positive व्यक्ति के सम्पर्क में तो नहीं आए हैं। अगर आप किसी व्यक्ति के सम्पर्क में आते भी हैं, तो यह आपको App alert कर देगा।

4. यदि आप स्वंय कोरोना Positive हैं, तो यह App आपको बताएगा कि आपको क्या करना है और इससे बचने में मदद करेगा। यह App आपके Bluetooth और Location के जरिए इन बातों का पता लगाकर आपको Alert करेगा यह कुछ इस प्रकार दिखेगा।

5. Highlights के बाद आपको Register करने का ऑपशन दिखेगा, आप वहाँ click कर दीजिए। click करने के बाद आपको Bluetooth on करने का Permission माँगेगा आप Bluetooth On कर लीजिए।

Aarogya Setu App Use Kaise Kare

6. फिर आप के सामने आपके Data privacy के लिए agree ऑप्शन आएगा आप उसपर क्लिक कर दीजिए।

7. Agree करने के बाद आपके सामने फोन नंबर डालने का option आएगा! आप वहां अपना फोन नम्बर डाल दीजिए क्योंकि Contact access करने के लिए फोन नम्बर जरूरी हैं जैसे ही आप फोन नम्बर डालते है, वैसे एक OTP आपके फोन में आ जायेगा।

8. इसके बाद यह App आपसे कुछ सवाल पूछ कर आप का सर्वे करेगा इस सर्वे में आपको आपके health से जुड़ी कुछ सवाल पूछे जायँगे। आप इन सवालों का जवाब दे दीजिए। सर्वे पूरा हो जाने के बाद यह App आपको बताएगा कि आप कोरोनावायरस से संक्रमित है या नहीं।

सर्वे हो जाने के बाद यदि यह App green color दिखता हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं! आप बिलकुल ठीक हैं। यह App आपको यह भी बताएगा कि आपको समाजिक दूरी बनाए रखनी हैं और regularly इस App को चेक करना है कि कही कोई खतरा तो नहीं।

अगर यह App Orange color दिखाता हैं, तो आपके अंदर कोरोना के लक्षण है आप जल्दी किसी Doctor से अपना checkup करवाइए। 

अगर यह App Red Color का दिखता हैं, तो आप कोरोना Positive हैं आपको Isolation में रहने की आवश्यकता है।

यहां पड़े:- Jio Phone Se Result Kaise Dekhen ?

Aarogya Setu App Ke Kya Fayde Hai ?

इस App का प्रयोग कर आप स्वंय और अपने फैमिली को इस महामारी से बचा कर राष्ट्र को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। यह App आपको कोरोना वायरस से बचाने के लिए कुछ Guidelines देगा जिसे Follow करके आप सुरक्षित रह सकते हैं। यह App, made in India हैं! जिसके वजह से यह App जो भी पैसा बनाएगा वो  हमारे देश में ही रहेगा। इस तरह यह App हमारे देश के आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी सहयोग करता हैं।

यहां पड़े:- GBWhatsapp Kaise Download Kare In Hindi ?

हमे आशा हैं कि आप को यह आर्टिकल पसन्द आई होगी और इस आर्टिकल को पढ़ कर आप यह तो समझ ही गये होंगे कि यह App कोरोना से लड़ने में हमारी कितनी मदद कर सकता हैं और हमारे देश को भी इस खतरे से दूर कर सकता हैं।

तो दोस्तों, हमे आपसे निवेदन हैं कि आप भी इस App को डाउनलोड करिए और अपने परिवार के लोगो को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए कहिए। इससे आप खुद को और अपने परिवार को कोरोना से बचा सकता हैं।आज भारत में 10 लाख से अधिक लोग इस App का प्रयोग कर रहे हैं।

आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों, परिवारों व जिन्हें हो सके उनसे शेयर कीजिए ताकि वह भी इस App के बारे में जान सके और कोरोना से हो रही, इस लड़ाई में अपना योगदान दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here